महिंद्रा ने अपनी  बोलेरो को नए डिज़ाइन में पेश किया,जाने कीमत.

महिंद्रा ने अपनी बोलेरो को नए डिज़ाइन में पेश किया,जाने कीमत.

महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी बोलेरो की नई रेंज को नए डिज़ाइन में पेश किया है। नई बोलेरो की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख रुपये है। बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये है।

नई बोलेरो में कई आधुनिक फीचर्स

17.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और लेदरेट अपहोल्स्ट्री। इसके अलावा, बोलेरो में उन्नत राइड और हैंडलिंग तकनीक भी दी गई है, जो बेहतर स्थिरता और नियंत्रण प्रदान करती है।

बोलेरो की मज़बूती

विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए, इसमें बॉडी-ऑन-फ्रेम निर्माण और एमहॉक75 इंजन दिया गया है, जो 55.9 किलोवाट की शक्ति और 210 एनएम टॉर्क प्रदान करता है। नई बोलेरो में नए रंग विकल्प भी दिए गए हैं, जैसे कि स्टेल्थ ब्लैक, डायमंड व्हाइट, डीएसएटी सिल्वर और रॉकी बेज।

photo source : google

महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन

मुख्य कार्यकारी नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि बोलेरो समय की कसौटी पर खरी उतरी है और 25 साल से भी अधिक समय से भारत की सबसे बहुमुखी और मज़बूत एसयूवी में से एक के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है। नई बोलेरो रेंज को गतिशील और तेज़ी से विकसित हो रहे नए भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

0
Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *