सुलतानपुर में मोबाइल छिनैती गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार, iPhone समेत 5 स्मार्टफोन बरामद

M
MO DANISH
प्रकाशित: 15 August 2026, 9:46 am
👁️ 1 व्यूज
प्रतिक्रिया दें:
खबर शेयर करें (Share News):

सुलतानपुर। सुलतानपुर पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चांदा पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटनाओं में शामिल एक अंतरजनपदीय गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 5 चोरी के स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

सटीक सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक चारू निगम के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

गत 13 मई 2026 को थाना चांदा क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनैती की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 153/2026, धारा 304/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें धारा 309(4)/317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई थी।

इसी मामले में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। 14 अगस्त 2026 की भोर में करीब 04:05 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर आनापुर-भीखीपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. शुभम त्रिपाठी, उम्र 25 वर्ष, पुत्र अनिल त्रिपाठी, निवासी रामगंज, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़
  2. इन्द्रमणि उर्फ भोले, उम्र 34 वर्ष, पुत्र कृष्णानन्द मिश्रा, निवासी रामगढ़, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर
  3. ओमप्रकाश प्रजापति, उम्र 35 वर्ष, पुत्र स्व. रामाधार, निवासी ग्राम विनायका, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़

बरामदगी
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 5 एंड्रॉइड एवं प्रीमियम स्मार्टफोन बरामद किए हैं:

शुभम त्रिपाठी: 1 OPPO स्लेटी रंग, 1 Samsung काला रंगइन्द्रमणि उर्फ भोले: 1 VIVO हरा रंग ओमप्रकाश प्रजापति: 1 REALME नीला रंग, 1 APPLE iPhone सफेद रंग

सराहनीय कार्य करने वाली टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा, उप-निरीक्षक शशिप्रकाश वर्मा, हेड कांस्टेबल शहनाबाज और कांस्टेबल अभिषेक पासवान की भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय सुलतानपुर में पेश किया है। थाना चांदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।


विज्ञापन (Advertisement)

📲 BHT के आधिकारिक सोशल चैनलों से जुड़ें

व्हाट्सएप चैनल फॉलो करें
टैग्स:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *