Sultanpur News: नबीपुर में 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

A
ADIL PATHAN
प्रकाशित: 26 August 2026, 1:52 pm
👁️ 25 व्यूज
प्रतिक्रिया दें:
खबर शेयर करें (Share News):

सुल्तानपुर।कोतवाली नगर क्षेत्र के नबीपुर इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 55 वर्षीय व्यक्ति राम आनंद पुत्र स्वर्गीय भुलाई राम का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।

जानकारी के अनुसार मृतक रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। सुबह परिजनों ने देखा तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था।

घटना की सूचना पर शाहगंज चौकी इंचार्ज अभिनाश चंद्र और नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।मृतक के भाई देवानंद ने बताया कि राम आनंद की पत्नी कई वर्षों से लुधियाना में रहती है। बताया गया कि राम आनंद बचपन से ही नबीपुर में अपने मामा सीताराम के यहां परिवार के साथ रह रहे थे। उनका पैतृक आवास लहना,

थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी में है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन (Advertisement)

📲 BHT के आधिकारिक सोशल चैनलों से जुड़ें

व्हाट्सएप चैनल फॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *