छप्पर के नीचे दबकर 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौत…

K
KAVYA THAKUR
प्रकाशित: 30 April 2026, 9:36 am
👁️ 1 व्यूज
प्रतिक्रिया दें:
खबर शेयर करें (Share News):

सुल्तानपुर । आंधी ने बरपाया कहर टीन शेड उड़े,पेड़ गिरे,आवागमन बाधित, छप्पर के नीचे दबकर 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौत,

बल्दीराय-मौसम ने बदली करवट,तेज आंधी के साथ साथ हुई बारिश।तेज़ आंधी से बल्दीराय से पारा तक दर्जनों पेड़ गिरे,आवागमन हुआ बाधित। स्थानीय लोगों ने सड़क से पेड़ हटाकर आवागमन कराया बहाल।

तहसील क्षेत्र के क़स्बामाफियात गांव में छप्पर के नीचे दबकर गांव निवासी सुरेश की लगभग 8 वर्षीय बच्ची की दबकर मौत की है ख़बर।बल्दीराय क्षेत्र के सिंघनी गांव में रामबरन के घर पर पेड़ गिरने से दबकर रामबरन की हुई मौत।गंभीर रूप से घायल पत्नी श्यामकली का अस्पताल में चल रहा इलाज।मौके पर पहुंची पारा चौकी पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी।

बल्दीराय,बहुरावां,देहली,धनपतगंज,इसौली,पारा,चककारी भीट,वलीपुर सहित पूरे क्षेत्र में कई हिस्सों मे तेज़ आधी ने बरपाया क़हर।तेज़ बारिश के साथ,बिजली कड़की।क्षेत्र के कई दुकानदारों के टीन शेड उड़े।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के इब्राहीमपुर में पेड़ गिरने से बाइक सहित कार पेड़ के नीचे दबी।

विज्ञापन (Advertisement)

📲 BHT के आधिकारिक सोशल चैनलों से जुड़ें

व्हाट्सएप चैनल फॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *