,

लखनऊ तेजस हॉस्पिटल दुष्कर्म मामला: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया एक्शन, अस्पताल सील, डॉक्टर का लाइसेंस सस्पेंड

लखनऊ : के बख्शी का तालाब क्षेत्र में स्थित तेजस हॉस्पिटल में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को अस्पताल को तत्काल सील करने और आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस निलंबित करने के आदेश जारी किए।…

लखनऊ : के बख्शी का तालाब क्षेत्र में स्थित तेजस हॉस्पिटल में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को अस्पताल को तत्काल सील करने और आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस निलंबित करने के आदेश जारी किए।

बख्शी का तालाब के इंदौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विजय गिरी पर 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत के बाद बीकेटी पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा रही है और उसके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शनमामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि:-तेजस हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। आरोपी डॉक्टर विजय गिरी का चिकित्सकीय लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।आयुर्वेदिक चिकित्सकीय डिग्री जब्त करने के लिए आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, ताकि भविष्य में आरोपी किसी भी तरह के चिकित्सकीय दायित्व निभा सके।डिप्टी सीएम ने लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित छात्रा और उसके परिवार के साथ खड़ी है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी और जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।महिला सुरक्षा पर फिर छिड़ी बहसइस घटना के बाद इलाके के निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संकेत दिए हैं कि अन्य अस्पतालों की भी जांच की जाएगी।

पूरे प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। प्रशासन ने साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।-

About The Author

9